रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शनिवार को रांची के गेतलातू स्थित जी एन्ड एच हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए नालसा स्कीम डॉन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लाइफ सेवर्स के अतुल गेरा, एलएडीसीएस डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, सीआईडी से रिजवान अंसारी, एनसीबी से आनंद, जी एन्ड एच स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में अतुल गेरा ने बताया कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है। नशा से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है।…
Read MoreCategory: रष्ट्रीय
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पूंदाग स्थित लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर देश के शहीदों को नमन करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई। पंजाबी हिंदू बिरादरी सह विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, सचिव रवि पराशर, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार और उप प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत पर स्वागत गान प्रस्तुत किया।विद्यालय के हेड ब्वॉय…
Read Moreमंत्री ने 131 छात्राओं को साइकल और 15 लाभुकों को दी अबुआ आवास की चाभी
रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 131 छात्राओं के बीच साइकल, 15 लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना के गृह प्रवेश के लिए चाबी और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लाभुकों के बीच वस्त्र वितरित किया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वर्ष 2023 से 2024 के बीच सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत का मुआवजा राशि का भी वितरण किया गया।मंत्री मांडर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा के आश्रितों के बीच मुआवजा राशि का चेक वितरण करने के…
Read Moreऑक्सफोर्ड हाई स्कूल, आरा में कारगिल विजय दिवस पर रैली का हुआ आयोजन।
बुढ़मू: ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल, आरा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बुढ़मू थाना तक निकाली गई, जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं कक्षा यूकेजी से कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान एवं देशभक्ति को सम्मानित करना था। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में तिरंगा झंडा और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की तख्तियां लेकर ‘वीर शहीद अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’…
Read Moreझारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहलः मुख्य सचिव
रांची। झारखंड में जल्द ही एक और सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने नए स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। मुख्य सचिव शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर अपनी अध्यक्षता में बैठक कर रही थीं।झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को राज्य के स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को राज्य में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारम्भ करने का…
Read Moreतार सिंह लिंडवार बने भाकपा के कांके अंचल के सचिव
रांची। राजधानी रांची के कांके स्थित मनहा गांव में भाकपा का 24 वां कांके अंचल सम्मेलन मंगरा उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव सह पर्यवेक्षक अजय सिंह ने अंचल सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि कांके भाकपा का मजबूत आधार क्षेत्र रहा है। भूमि और जमीन आंदोलन साहूकारों के खिलाफ भाकपा ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है और जीत हासिल किया है।इन संघर्षों में कई लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। इसलिए कांके में पार्टी को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर अंचल…
Read More‘डीएसपी की पाठशाला’ के 140 छात्र जेपीएससी की परीक्षा में सफल
रांची। झारखंड पुलिस के तेज तरार पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विकास चंद्र श्रीवास्तव की पाठशाला से इस वर्ष 140 अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में बाजी मारी है। इनमें से चार छात्रों ने टॉप टेन (10) में जगह बनाई है। पुलिस उपाधीक्षक विकास चंद्र श्रीवास्तव वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर है।इस वर्ष उनकी पाठशाला से जिन 140 अभियर्थियों ने जेपीएससी की परीक्षा पास की है, उनमें स्टेट टॉपर आशीष अक्षत, अभय कुजूर (दूसरा रैंक), श्वेता (पांचवां रैंक) और संदीप प्रकाश (आठवां रैंक) शामिल हैं।दरअसल, डीएसपी…
Read Moreबिहार में इंडी गठबंधन के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मंत्री
रांची। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अब हम बिहार के विधानसभा चुनाव में जाएंगे। बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे। बिहार से भी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। मंत्री अंसारी शुक्रवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा के रथ को रोकने के साथ राज्य से उसका सफाया कर दिया है। अब अगला पड़ाव बिहार है।मंत्री ने कहा कि बिहार में ओबीसी समाज…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।मुख्यमंत्री ने मौके पर घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, ताकि न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के…
Read More27 जुलाई को होने वाली हिंदी साहित्य गोष्ठी की तैयारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड इकाई की बैठक सम्पन्न
रांची। अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई द्वारा आगामी 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली एक दिवसीय हिंदी साहित्य गोष्ठी की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पुरानी विधानसभा सभागार परिसर, रांची में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सज्जन ने की, जबकि इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री आर. एन. शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी गोष्ठी की रूपरेखा, आयोजन की तैयारी, कार्यक्रम की संरचना और विभिन्न जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तृत चर्चा करना था।राष्ट्रीय महामंत्री श्री…
Read More