रांची, 26 मई: झारखंड की 21वीं राज्य स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता का भव्य समापन रांची के नामकुम स्थित आचार्यकुलम विद्यालय परिसर में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के 15 जिलों से करीब 150 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया। रांची जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर राज्य में वुशु की ताकत को फिर साबित कर दिया। मुख्य अतिथि श्री सुनील सूर्यांत ने समापन समारोह में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और अधिक से अधिक पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि…
Read MoreCategory: राँची
मारवाड़ी महिला सम्मेलन के नि:शुल्क समर कैंप का हुआ शुभारंभ
रांची, 26 मई। मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा द्वारा आयोजित 12वें नि:शुल्क पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत आज शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में हुई। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के सचिव श्री वेद बागला, मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल, सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ एवं सचिव उर्मिला पड़िया ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर कैंप के पहले दिन कक्षा 7वीं और 8वीं की 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक…
Read Moreरांची में वट सावित्री पूजा: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत
रांची, 26 मई 2025: रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज वट सावित्री व्रत बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा की और निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान—लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ी और बिंदी में सजकर मंदिरों और वट वृक्षों के पास एकत्रित हुईं। उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की, वट वृक्ष की परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। रांची और आसपास के स्थानीय मंदिरों में पूजा की विशेष…
Read Moreझारखंडवासियों को तोहफा, अब गरीबों को आवास के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये
रांची : झारखंड सरकार ने गरीब एवं वंचित तबकों के लिए आवास योजनाओं में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत अब 1.20 लाख / 1.30 लाख रुपये की जगह 2 लाख रुपये प्रति आवास की सहायता देने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि, “हर झारखंडवासी को गरिमामयी जीवन देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है।”दीपिका पांडेय सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए…
Read Moreराज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री के आवास, हुआ स्वागत
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची में पंडरा स्थित आवास पहुंचे, जहां मंत्री के परिवारजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रविवार को रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री…
Read Moreजेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामला : सीआईडी ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
रांची। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (जेएसएससी) – कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने दो आरोपितों के विरुद्ध अपनी जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीआईडी ने आरोपित गौरव कुमार और अभिलाष कुमार के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत भी कोर्ट में पेश किये हैं। इन दोनों के साथ इस मामले में और किसकी सहभागिता थी, इसकी भी जानकारी चार्जशीट में दी गयी है।हालांकि, सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है। लेकिन कोर्ट जल्द…
Read Moreबिजाना के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए सुदेश
रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह और ग्लोबल कॉनक्लेव में सोमवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारत की सांस्कृतिक विरासत अक्षुण्ण रखने और उसकी खुशबू बिखेरने में प्रवासी बिहारी–झारखंडी भाई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि झारखंड के लोगों ने भी अमेरिका में अपनी विशेष पहचान बनाई है।सुदेश ने कहा कि भारत–अमेरिका संबंध को मजबूत बनाने में प्रवासियों की…
Read Moreमुख्यमंत्री राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर 27 मई को करेंगे समीक्षा बैठक
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 27 मई को राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में अवैध घुसपैठ और गंभीर आपराधिक घटनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी मौजूद रहेंगे। जोनल पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) , जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।
Read Moreऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाए केंद्र : झामुमो
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया।सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के नेता हर उस राज्य में जा रहे हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं, लेकिन वे मणिपुर और पहलगाम नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई नीति आयोग की बैठक में…
Read Moreअंजुमन फरोग ए उर्दू केे द्वारा डॉ हुमायूं अशरफ के मोनोग्राफ का विमोचन !! डॉ हुमायूं अशरफ झारखंड में उर्दू तनकीद के रौशन सितारे हैंः डॉ अयूब
रांचीः 25 मई, 2025. अंजुमन फरोग ए उर्दू (झारखंड) ने मस्जिद जाफरिया परिसर में प्रसिद्ध उर्दू आलोचक, पत्रकार, अनुवादक और कथाकार डॉ हुमायूं अशरफ द्वारा लिखित “काजी अब्दुल सत्तार” नामक मोनोग्राफ का विमोचन किया। इससे पूर्व डॉ. साहब की तीन दर्जन पुस्तकें प्रकाशित होकर लोकप्रिय एवं चर्चित हो चुकी हैं। प्रोफेसर काजी अब्दुल सत्तार (1933-2018) एक प्रसिद्ध उर्दू कथा लेखक और ऐतिहासिक उपन्यासकार थे। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उर्दू विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख रह चुके हैं। उनकी साहित्यिक पहचान के लिए उन्हें पद्मश्री और गालिब अकादमी के अवार्ड…
Read More