भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टीः श्याम नारायण दुबे

मेदिनीनगर। भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को  छहमुहान चौक पर भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान मे 147 सदस्य बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हमें गर्व है कि हम सभी पार्टी का सदस्य है। प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा…

Read More

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 10 लाख की चोरी

मेदिनीनगर। ज़िले के हैदरनगर थाना के नौडीहा गांंव के सेवानिवृत्त शिक्षक ललन सिंह के घर बुधवार की रात्रि चोरों ने घर में घुसकर 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि रात्रि में जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर मेंं रखे आभूषण, वस्त्र, बर्तन व 30 हजार नगदी सहित 10 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। ललन सिंह व उनकी पत्नी छत पर सो…

Read More

पांच-पांच किलो के दो केन बम बरामद

पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र के जुमनाडीह इलाके से सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लगाये गये दो केन बम को बरामद किया है। बरामद केन बम पांच-पांच किलो का बताया गया है। एसपी अजय लिंडा ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए दो केन बम जुमनाडीह नाला के पास सेट किया था। उसे गुप्त सूचना के आधार पर बरामद कर बम स्क्वायड टीम के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के नेतृत्व में सर्च अभियान…

Read More

मंसुरिया पुलिस पिकेट का उदघाटन

मेदिनीनगर। पलामू ज़िले के झारखंड- बिहार सीमा पर स्थित मनातू के मंसुरिया में पिकेट का शनिवार को डीआईजी विपुल शुक्ला, एसपी अजय लिंडा, कमांडेंट सीआरपीएफ 134 बटालियन अरुण देव् शर्मा व अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके बाद वहां पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस अधिकारियों ने जनता के साथ संवाद करते हुए कहा कि लोग बेख़ौफ़ अपनी बातों को रखें। आप सभी की बातें सुनी जाएगीं व उस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

Read More

लोक अदालत में मामलों के निस्तारण से पक्षकारों में वैमनस्यता सदा के लिए मिट जाती है : पीडीजे

लोक अदालत मेंं 140 मामलों का निस्तारण मेदिनीनगर। लोक अदालत में मामलों के निस्तारण से पक्षकारों में वैमनस्यता हमेशा के खत्म हो जाती है। लोक अदालत सुलभ न्याय पाने का सर्वोत्तम मंच है। यह विचार पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कही। वे शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि सुलभ न्याय पाने के लिए लोक अदालत का रास्ता चुनें और सुलभ न्याय पाएंं। उन्होंने…

Read More

पलामू में हर 3 साल में सूखा, 10 वर्ष में अकाल

मेदनीनगर। पलामू में हर तीसरे वर्ष सूखा और 10 वें वर्षा आकाल पड़ता है। सिंचाई व्यवस्था नहीं होने के कारण विगत 200वर्ष से यह सिलसिला चलता रहा है। उत्तर कोयल जलाशय जैसी योजनाओं की शुरुआत इन समस्याओं का निदान ढूंढने के लिए ही की गई थी, परंतु राज्य सरकार की इच्छाशक्ति के अभाव में करीब साढे 5 अरब रुपये खर्च करने के बावजूद योजना अधूरी रह है । 1966 -67 के भीषण अकाल के बाद पलामू में शुरू की गई योजनाओं का क्रियान्वयन तेज होता गया, परंतु इसका परिणाम धरातल…

Read More

81 डीलरों से लाभुकों की मांगी गयी सूची

मेदिनीनगर। पलामू जिले के  छतरपुर अनुमंडल अधिकारी एनके गुप्ता ने 81 डीलरों से जिन्होंने 50 से अधिक लाभुकों को राशन वितरण नहीं किया है, उनसे लाभुकों की सूची कारण सहित मांगा है। छतरपुर अनुमंडल में जून माह में अब तक राशन वितरण के अनुसार 50 से अधिक लाभुकों को राशन नहीं बांटने वाले डीलरों में छतरपुर के 37 नौडीहा बाजार के 17 हरिहरगंज के 22 तथा पिपरा के 5 डीलरों से लाभुकों की सूची कारण सहित मांगा है। उन्होंने कहा है कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए बचे हुए 2 दिनों…

Read More

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कैंपस में कुलपति ने किया पौधारोपण

मेदिनीनगर। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर में शुक्रवार को विश्वविद्यालय पदाधिकारियों एवं जीएलए कॉलेज के शिक्षकों तथा कर्मियों द्वारा 50 से अधिक पौधे लगाए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर एसएन सिंह ने कहा कि आज परिस्थिति अत्यंत विषम हो चुकी है और धरती के अधिकांश हिस्से रहने योग्य नहीं रह गए हैं। पीने की पानी की घोर कमी हो गई है साथ ही वैश्विक तापमान भी तेजी से चरम स्तर पर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस प्रकार के नवीन विचारों को क्रियान्वित कर…

Read More

अब लोग अपनी समस्या टेलीफोन नंबर, वाट्सेप नंबर व ई-मेल आईडी पर कर सकेंगे : उपायुक्त

मेदिनीनगर। पलामू जिले के आमजनों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही उनकी समस्याओं का भी निदान किया जायेगा। इसके लिए जिले के अधिकारी ‘‘आपका मंच कार्यक्रम‘‘ के तहत टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से आमजनों से सीधा संवाद करेंगे। इसे लेकर उपायुक्त ने टेलीफोन नंबर, वाट्सेप नंबर, और ई-मेल आईडी जारी किया है। जनता अपनी समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त द्वारा टेलीफोन नंबर-06562-222554 तथा ईमेल dnbpro855@gmail.com जारी किया गया है।…

Read More

वाहन चेकिंग में 55 गाड़ियां जब्त

मेदिनीनगर। पलामू एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर शुक्रवार को डीटीओ भागीरथ प्रसाद ने शहर थाना के समीप  वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 55 गाड़ियां को पकड़ा गया। डीटीओ ने बताया कि मेदिनीनगर शहर में दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह अभियान लंबा चलेगा। कानून का अनुपालन हर हाल में जरूरी है।

Read More