आदिवासी संगठनों द्वारा रांची बंद ऐतिहासिक रहा :बबलू मुंडा

Ranchi: केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प को हटाने की मांग को लेकर पूर्व घोषित रांची बंद में केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा के अगुवाई में विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ रांची बंद कराने निकले जिसमे हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि रांची के चारों ओर सरना धर्मावालंबी ने सड़क पर उतरकर रांची बंद कराने का कार्य किया, सरना समाज अपने धर्म की रक्षा के लिए सरना समाज एक जूट है।…

Read More

फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में रांची बंद कराने सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग

रांची। सिरमटोली के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया। सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। रांची के अरगोड़ा, लोवाडीह, रातू के तिलता, पंडरा महावीर मंदिर सहित कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। रातू के तिलता में सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी…

Read More

एक माह के अंदर बनेगी अनुसूचित जाति आयोग की नियमावली : चमरा लिंडा

रांची। झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सदन को आश्वस्त किया है कि एक महीने के भीतर अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर लिया जाएगा। इसकी नियमावली भी तैयार कर ली जाएगी।उन्होंने बताया कि पूर्व की नियमावली में विसंगतियां थी। इस कारण उसे फिर से बनाया जा रहा है। संविधान की विभिन्न धाराओं के मद्देनजर नियमावली बनाने में थोड़ा वक्त लग रहा है। उन्होंने अनुसूचित जाति के विधायकों से नियमावली को लेकर सुझाव देने का भी आग्रह किया। इससे पूर्व भाजपा विधायक मंजू देवी ने आयोग का गठन नहीं…

Read More

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से झारखंड विधानसभा के घेराव 24 मार्च को।

Ranchi: महासचिव डी राजा होंगे मुख्य अतिथि। झारखंड विधानसभा में बाबा भीमराव अंबेडकर एवं जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित किया जाए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय रांची में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक उपस्थित थे। नेताओं ने प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए कहा झारखंड की पूर्व की रघुवर सरकार एक साजिश…

Read More

छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर भारी झड़प, 22 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

दोनों तरफ से लगातार फायरिंग का दौर जारी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. मौके से हथियार और बड़ी संख्या में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी झड़प हुई है. इस मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गये हैं. वहीं डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू…

Read More

उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को किया सम्मानित

सेवाभाव व अगलगी की घटनाओं से निपटने में आप सभी की भूमिका सराहनीयःउपायुक्त Devghar:उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक-19.03.2025 को अग्निशमन विभाग के सराहनीय भूमिका व सेवाभाव की पराकाष्ठा को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी श्री गोपाल यादव एवं कुल 09 कर्मचारियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे उपायुक्त श्री विशाल सागर ने कहा कि विगत कुछ महीनों में देवघर जिला अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अगजनी की घटना घटी है, जिसपर अग्निशमन विभाग के अधिकरियों व कर्मियों ने बहुत ही सराहनीय व अनुकरणीय कार्य किया है,…

Read More

नगर निगम देवघर व नगर पर्षद मधुपुर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था करें सुनिश्चितःउपायुक्त

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित निःशुल्क एवं सशुल्क भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विषयों के साथ राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने ऑनलाईन लगान रसीद निर्गत करने में हो रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने राजस्व से जुड़े मामलों के निष्पादन में सावधानी बरतते हुए ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने…

Read More

पुणे: ऑफिस जा रही टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

पुणे के हिंजेवाड़ी के पास ऑफिस जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में आग लगने से 4 कर्मचारी जिंदा जल गए जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा डसाल्ट सिस्टम के पास हुआ पुणे के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक टेम्पो ट्रैवलर में भीषण आग लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड़ के हांजेवाड़ी में हुई.टेंपो ट्रैवलर कंपनी में कुछ कर्मचारी अपने ऑफिस जा रहे थे. हिंजवडी पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने कहा कि जब वाहन…

Read More

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटे, नई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना किया

लंबे समय तक माइक्रोग्रैविटी में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें मांसपेशियों में कमजोरी, हड्डियों के घनत्व में कमी और संतुलन की समस्याएं शामिल हैं, और पूरी तरह से ठीक होने में कई सप्ताह लग सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचे। उनका मिशन मूल रूप से 10 दिनों…

Read More

मंईयां सम्मान योजना के पैसे के लिए विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों ने दिया वारदात को अंजाम

गढ़वा : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना एक विवाहिता के लिए जानलेवा साबित हुई। रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 25 वर्षीय शकीना बीबी की उसके ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शकीना के खाते में सरकार द्वारा 7500 रुपये भेजे गए थे, जिसे सोमवार को उसने बैंक से निकालकर घर लाई। इसके बाद पति खुर्शीद अंसारी, सास रोजनी बीबी और दादी सास नजमा बीबी ने शकीना से पूरे पैसे देने की मांग…

Read More