Paris: झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (जे०एस०एस०पी०एस० ) की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा 54 किलो वर्ग में भारत को नेतृतव करते अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे ASBC जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (27 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 ) के फाइनल में रजक पदक हासिल की। अमीषा ने अपने श्रेस्ठ प्रदर्शन करते हुवे तजाकिस्तान के बॉक्सर फरिनोज़ अबदुल्लोेवा से फाइनल मैच में हारी और रजत पदक((silver medal) जीतकर झारखंड राज्य के साथ साथ देश का नाम रौशन की। अमीषा सिमडेगा के एक गाँव पैकपारा की रहने वाली है…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
झारखंड में मजबूत गठबंधन की आवश्यकता: डी राजा
रांची। भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि झारखंड में मजबूत महागठबंधन की आवश्यकता है। राज्य में भाकपा गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव लड़ना चाहती है। राज्य सरकार को चाहिए कि सभी तरह के छोटे बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि भाजपा को सत्ता मे आने से रोका जा सके।राजा शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। लोग भाजपा…
Read Moreएचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल ने बुजुर्ग कैंसर सर्वाइवर्स को उनकी रिमार्केबल रेजिलिएंस के लिए सम्मानित किया
रांची: एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल, रांची ने बुजुर्ग कैंसर सर्वाइवर्स की हिम्मत और साहस को सम्मानित करने के लिए एक इवेंट आयोजित किया। हॉस्पिटल परिसर में हुए इस इवेंट में चीफ गेस्ट अनिल पाल्टा, आईपीएस (एडीजी), झारखंड के साथ गेस्ट ऑफ ऑनर मिस्टर सईद अहमद अंसारी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल, रांची और अरुण मिश्रा, जो कैंसर सर्वाइवर्स में से एक हैं, मौजूद थे। इस सेलिब्रेशन ने सर्वाइवर्स की मजबूत स्पिरिट और हर उम्र के लोगों को कॉम्प्रिहेंसिव केयर देने के हॉस्पिटल के कमिटमेंट पर…
Read Moreएचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन
रांची। एचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता और इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम सिंह के पार्थिव शरीर को पारस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा। यूनियन लीडर के धुर्वा स्थित आवास से मुक्तिधाम तक सुबह 10 बजे शव यात्रा निकाली जायेगी।हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह…
Read Moreमांगों पर सहमति के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त
रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। सहायक पुलिसकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर दो जुलाई से धरने पर बैठे थे। उनका आंदोलने शुक्रवार की देर रात समाप्त हुआ।झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश संगठन के अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी और सचिव विवेकानंद गुप्ता ने शनिवार को बताया कि झारखंड सरकार ने हमारी कई मांगों पर सहमति जताते हुए उसे कैबिनेट से पास कर दिया, जिसके बाद हमलोगों ने अपना आंदोलन 67वें दिन खत्म करने की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, अब सहायक पुलिसकर्मियों…
Read More13 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है।आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा…
Read Moreसचिवालय सेवा के पदाधिकारी 10 से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में सचिवालय सेवा संघ रांची के महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव सरकार के सभी प्रधान सचिव सरकार के सभी सचिव सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र लिख कर जानकारी दी गई है।उन्होंने कहा है कि सचिवालय सेवा स्वीकृत कार्यबल की तुलना में लगभग आधे कार्यबल और सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार की नीतियों के नियम एवं सदैव निष्ठा…
Read Moreरांची में गहना साफ करने के नाम पर सोने के कंगन की ठगी
रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के मुकचुंद टोली स्थित सूर्या कॉलोनी में बुधवार को एक घर में गहना साफ करने के नाम पर सोने के कंगन की ठगी कर ली गई।मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधियों ने गहना सफाई के नाम पर अजय कुमार शर्मा की पत्नी के घर से सोने का कंगन लेकर फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगी करने के आरोपितों की…
Read Moreगुरुजी क्रेडिट कार्ड की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख होः कुमार गौरव
रांची। झारखंड राज्य युवा आयोग की बैठक अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस दौरान छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी। इसमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षण में होने वाले व्यय का वहन राज्य के अधिसंख्य, खासकर अनुसूचित जनजाति के युवा नहीं कर पाते हैं।आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए राज्य के युवाओं की ओर से आयोग हेमंत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है। साथ ही आग्रह किया कि सभी बैंक शिक्षण ऋण के ब्याज दरों को कम रखें।…
Read Moreझारखंड में महिला मुंशी पद के लिए आवेदन पत्र जारी
रांची। झारखंड के हर थानों में महिला मुंशी के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह आवेदन जारी किया गया है। आवेदन पत्र में महिला मुंशी बनने के लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। उन शर्तों को पूरा करने के बाद ही महिला पुलिसकर्मी थानों में मुंशी का काम कर पाएंगी।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को बताया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह तय किया गया था कि कम से कम शहर के हर थाने में महिला मुंशी की तैनाती…
Read More