कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हटिया विधानसभा में मेगा आइटी पार्क, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मांग को लेकर पत्र सौंपा

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया।श्री शाहदेव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे। जिसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेगा आइटी पार्क की स्थापना, रातु व नगड़ी प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण और रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का मांग पत्र सौंपा।श्री शाहदेव ने बताया कि मेगा आइटी पार्क के निर्माण से…

Read More

पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं, समाज को जागरूक करना भी है: राज्यपाल

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों और संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करने का भी माध्यम है।राज्यपाल शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड@24 कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति का मूल आधार है।…

Read More

केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त बनाये जाने पर जताया कड़ा एतराज, 15 दिनों में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, कहा, भजंत्री को रांची डीसी बनाना झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन

रांची। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाये जाने पर राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कड़ा एतराज जताते हुए इसे झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया है। आयोग ने मुख्य सचिव को हाई कोर्ट के छह दिसंबर, 2021 के आदेश का अनुपालन करने का कहा है, जिसमें उसने देवघर के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पद से हटाने, विभागीय कार्यवाही करने और आयोग की अनुमति के बिना चुनाव कार्य से जुड़े पद पर पदस्थापित नहीं करने का आदेश दिया था। साथ ही आयोग…

Read More

निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य: रवि कुमार

पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों ने झारखंड के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी महती भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रिसाईडिंग ऑफिसर और पोलिंग ऑफिसर की तरह निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है।रवि कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग से ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को…

Read More

रांची में युवती पर अनैतिक काम का दबाव डालने के आरोपित स्पा संचालकों पर मामला दर्ज

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर की छत से कूद कर जान देने की कोशिश करने वाली युवती ने शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर के संचालक उससे स्पा में अनैतिक काम (जिस्मफरोशी) करने का दबाब देता था और उसे कैद में रखा जाता था।महिला इंस्पेक्टर नमृता ने युवती से पूछताछ के बाद उसे कांके स्थित वन स्टॉप सेंटर काउंसलिंग के लिए भेज दिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पुलिस के…

Read More

आरपीएफ ने एक टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची के पटेल चौक से टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। दलाल का नाम पिंटू कुमार है। वह हरमू हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है।रांची आरपीएफ निरीक्षक डी. शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर आरपीएफ ने टिकट दलालों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है । इसी क्रम मे गुप्त सूचना के आधार पर पटेल चौक में गुप्त निगरानी के दौरान रांची पोस्ट के निरीक्षक डी. शर्मा के…

Read More

जनजागरूकता फैलाने के लिए तफसफ अवकाफ सम्मेलन कल

रांची : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा केंद्र सरकार के समय संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत झारखंड राज्य स्तर पर भी एक दिवसीय तहफुस अवकाफ कांफ्रेंस का  आयोजन हज़ हाउस मे किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ जन जागरूकता पैदा करना और सरकार पर बिल वापस लेने के लिए दबाव बनाना है। इस मौके पर समय की धार्मिक और संवैधानिक स्थिति, वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के नुकसान, अल्लाह या मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा समय की सुरक्षा…

Read More

स्पा में काम करने वाली युवती ने कूदने का किया प्रयास, हिरासत में

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास स्थित एक स्पा में काम करने वाली युवती ने गुरुवार को बाइक शोरूम के ऊपर चढ़ कर छत से कूदने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा उसे बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रांची के एक स्पा सेंटर में काम करने एक शोरूम की बालकनी से कूदने की कोशिश की। युवती के बालकनी में चढ़ कूदने की धमकी दिए जाने के बाद आस पास के लोग जमा हो गए और युवती को नीचे कूदने से काफी देर तक…

Read More

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से निकाली गई कलश यात्रा

रांची। रांची के डोरंडा स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई।कलश स्थापना और शारदीय नवरात्र के आगमन पर मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संरक्षक कपिलदेव सिंह, अध्यक्ष गौतम दूबे “गोपी” के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा मस्तक पर कलश और नारियल रख कर छप्पन सेट मंदिर परिसर से यात्रा निकाली गई।यह यात्रा तुलसी चौक, अम्बेडकर चौक, विवेकानंद चौक होते हुए बटम तालाब गई और बटम तालाब में जल भर कर एवं संकल्प कर माँ दुर्गे के संगीतमय भजन पर झूमते नाचते गाते हुए राजेंद्र…

Read More

आंध्र प्रदेश के पूर्व डीजीपी को लोक सेवा समिति ने किया सम्मानित

रांची। लोकसेवा समिति ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के पर डीजीपी एस ए हुड्डा को उनके आवास में सम्मानित किया। श्री हुड्डा जे.एन.यू., नई दिल्ली के पूर्व छात्र; डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और यूनिवर्सिटी ऑफ हल, यूके। आंध्र प्रदेश कैडर में आईपीएस में शामिल होने से पहले पत्रकारिता में थे। 38 वर्षों की सेवा के बाद निज़ाम के ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में सामाजिक सेवा क्षेत्र में कदम रखा है; हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, हैदराबाद की सलाहकार परिषद में; स्वैच्छिक संघ परिसंघ से संबद्ध; हैदराबाद पेन एंड पैलिएटिव केयर…

Read More