मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि भवन का किया औचक निरीक्षण रांची। झारखंड में अब एक एकड़ से कम में बने निजी तालाबों का भी सरकार जीर्णोद्धार कराएगी। अगले वित्तीय वर्ष में निजी तालाब को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अब तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान एक तरफ से सीढ़ी का निर्माण भी कराया जाएगा।इसके निर्देश कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कांके कृषि भवन के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।वर्तमान…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
मुख्यमंत्री ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए कार्य योजना बनाने का अधिकारियों को दिया निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं एवं उन्हें विकसित करने निमित्त बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में इको टूरिज्म को इस…
Read Moreवैश्य मोर्चा, केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित ! लड़ने के लिए प्रशिक्षण जरूरी:महेश्वर साहु
रांची: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा आज कांके सुकुरहुट्टू स्थित कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु के आवासीय परिसर में केंद्रीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता ने किया. यह बैठक आगामी कार्यक्रम एवं रणनीति के मुद्दे पर रखी गयी थी. बैठक में काफी चर्चा के पाश्चात्य निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी को पतरातू डैम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में तीन सौ प्रतिनिधियों के अलावा पूरे…
Read Moreगुजरात में राष्ट्र कथा शिविर में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री। भारतीय ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म के प्रसार को संकल्पित हैं हम : संजय सेठ
रांची। गुजरात के राजकोट में प्रत्येक वर्ष आयोजित राष्ट्रकथा शिविर में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ शामिल हुए। यह शिविर 10 दिनों तक चलता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2 लाख से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान, शोधार्थी, विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होते हैं। प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म की परिचर्चा के लिए आयोजित यह शिविर पिछले 25 वर्षों से आयोजित हो रहा है।इस कार्यक्रम आज रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ शामिल हुए और सबसे संवाद किया। श्री सेठ ने कहा कि राष्ट्र के इस…
Read Moreबीबीआइएफ और जेएसकेके ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
रांची। भीम बिरसा इमेंस फाउंडेशन और जनहित संस्कृति कला केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में रांची जिला के नगड़ी प्रखंड कार्यालय अंतर्गत गरीब, असहाय और वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान करीब 250 कंबलों का वितरण दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से किया गया। कला केन्द्र के निदेशक चंदन मिश्रा ने बताया कि भीम बिरसा इमेंस फाउंडेशन और जनहित संस्कृति कला केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कम्बल वितरण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। उनका उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान…
Read Moreपुंदाग मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने बांटे कंबल
Ranchi: कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय चरण मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर, पुंदाग मे असहाय निर्धन एवं जरूरतमंदों को 140 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने कहा की सर्दी के मौसम मे गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं है। सम्मेलन द्वारा विगत कई वर्षों से जनसेवा की तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल वितरण…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों सहित देश को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।
Read Moreसोमवती अमावस्या 30 को, पूजा से पितृदोष, ग्रह दोष और अन्य कष्टों से मिलेगी मुक्ति
रांची। सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को है। इस दिन वृद्धि योग और मूल नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो बहुत शुभ माना जाता है। इस संयोग के कारण पिंडदान, तर्पण और महादेव की पूजा से पितृदोष, ग्रह दोष और अन्य कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।इस संबंध में पंडित मनोज पांडेय ने शनिवार को बताया कि इस दिन निराहार रहकर-अपने पितरों की मुक्ति की कामना करनी चाहिए। यह दिन विशेष रूप से पितरों की पूजा और तर्पण करने का है। उन्होंने कहा कि पितरों की पूजा का महत्व…
Read Moreजो कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया : मुख्यमंत्री
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि जो बोला, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है लेकिन मैंने जो वादा राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं। हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये दिये जा रहे हैं। साल में पूरे 30 हजार रुपये मिलेंगे।
Read Moreझारखंड में इस वर्ष 244 नक्सली हुए गिरफ्तार, 24 ने किया सरेंडर
रांची। झारखंड पुलिस के लिए वर्ष 2024 नक्सलवाद के मुद्दे पर कामयाबी भरा रहा। पूरे साल खुद को झारखंड का सबसे बड़ा नक्सली संगठन कहने वाले भाकपा माओवादी की भी स्थिति ठीक नहीं रही। वह भी खत्म होने के कगार पर है। पूरे राज्य से इस वर्ष अबतक 244 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं जबकि 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस वर्ष 123 हथियार, 35 पुलिस के लूटे हथियार, 5234 गोलियां, 239 आईईडी और 246.40 किलो गोला-बारुद बरामद किए गए हैं।…
Read More