लंदन। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में महिलाओं के अपमान का मामला सामने आया है। डिक्शनरी में वुमेन का पर्यायवाची बिच बताया गया है। अगर आप गूगल पर वुमेन की परिभाषा खोजेंगे तो एक उदाहरण में महिलाओं को मूर्ख (ड्राफ्ट) की संज्ञा दी गई है। इसके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। 30,000 लोगों ने पिटीशन साइन कर अपमानजनक शब्द हटाने की मांग की है। मारिया बेट्रिश गियोवनार्डि की पिटीशन में बताया है कि ऑनलाइन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में महिलाओं के लिए बिच, पिस, बैगेज, वेंच, फ्रैल, बर्ड जैसे अपमानजनक और लैंगिकवादी शब्दों का इस्तेमाल…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
मेक्सिको में सामूहिक कब्र में प्लास्टिक के बैगों में मिले 29 शव
गुआदलजारा (मैक्सिको)। मैक्सिको के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने 119 प्लास्टिक बैगों में रखे गए 29 शव बरामद किए हैं। ये शव गुआदलजारा में एक कुंए में डाले गए थे। हाल के वर्षों में मादक पदार्थों के तस्करों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। जलिस्को राज्य में मुख्य अभियोजक गेरार्डो सोलिस ने कहा, ‘‘हमें 13 पूरे शव और 16 क्षत विक्षत शव मिले हैं।’’ अधिकारियों ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शव अधिक हो सकते हैं क्योंकि विशेषज्ञ फिलहाल अवशेषों का विश्लेषण कर रहे हैं।
Read Moreपोम्पिओ ने अफगानिस्तान में तालिबान के हमले की निंदा की
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है। अफगानिस्तान में चुनाव से पहले काबुल और परवान प्रांत में मंगलवार को हुए आत्मघाती बम धमाकों में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। पहला धमाका मध्य परवान प्रांत में हुआ जहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अब्दुल गनी की रैली चल रही थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने रैली स्थल के नजदीक पुलिस चौकी में बम लगाकर धमाका कर दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल…
Read Moreमोदी-शी शिखर वार्ता के दौरान कश्मीर का मुद्दा बड़ा विषय नहीं होगा : चीन
पेइचिंग। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के फैसले पर चीन का करीबी सहयोगी पाकिस्तान भले ही जोर-शोर से अभियान चला रहा हो लेकिन चीन को इस मुद्दे में दिलचस्पी नहीं है। चीन ने साफ कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान कश्मीर मुद्दा चर्चा का ‘बड़ा विषय’ नहीं होगा। 5 अगस्त को भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किए जाने के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया…
Read Moreइजरायल चुनाव में कांटे की टक्कर : एक्जिट पोल
जेरूसलम। इजरायल में पांच महीने में दूसरी बार हुए आम चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और पूर्व सैन्य प्रमुख बेनी गैंट्ज की ‘ब्लू एंड व्हाइट’ पार्टी में कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि जीत किसकी होगी। बीबीसी ने मंगलवार को एग्जिट पोल के आंकड़ों के हवाले से बताया कि गैंट्ज के ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन को 32 से 34 के बीच सीटें मिलने की संभावना है, जबकि लिकुड पार्टी को 31 से 33 सीटें मिल सकती हैं।…
Read Moreतनाव के बीच सऊदी अरब, यूएई का दौरा करेंगे पोम्पियो
वॉशिंगटन। सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को कहा कि पोम्पियो सऊदी अरब के जेद्दा और यूएई की राजधानी अबु धाबी की यात्रा करेंगे। बयान के मुताबिक, जेद्दा में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बैठक करेंगे और देश के तेल संयंत्रों पर हाल ही में हुए हमलों और…
Read Moreशरीफ की दोषसिद्धि के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी अदालत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत भ्रष्टाचार के जुर्म में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की दोषसिद्धि के खिलाफ दाखिल उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी। देश की जवाबदेही अदालत ने अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में शरीफ (69) को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई थी। वह 24 दिसंबर 2018 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) की दो सदस्यीय खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। पीठ में न्यायमूर्ति आमेर फारुक और न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कियानी शामिल…
Read Moreअमेरिका के साथ बातचीत के लिए दरवाजे खुले हैं : तालिबान
काबुल। अफगानिस्तान में दो आतंकी हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के कुछ घंटों बाद ही तालिबान के मुख्य वार्ताकार ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। मुख्य वार्ताकार शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने देश में हाल ही में हुए खून खराबे में तालिबान की भूमिका का बचाव किया। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ होने वाली एक गोपनीय बैठक, काबुल में हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने के बाद रद्द कर दी थी।…
Read Moreपाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पीओके पर भारत के आक्रामक रुख का संज्ञान लेने को कहा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का भौतिक अधिकार क्षेत्र लेने के लिए भारत के आक्रामक रुख का संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह के बयानों से तनाव और बढ़ सकता है तथा क्षेत्र में अमन चैन बिगड़ सकता है। पाकिस्तान का यह बयान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस दावे के बाद आया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और हमें एक दिन इसे अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की…
Read Moreभारतीय रिफाइनरिज को तेल की कमी नहीं होगी : अरामको
रियाद/नई दिल्ली। तेल ढांचों पर ड्रोन हमले के बाद तेल उत्पादन कम होने के बावजूद सउदी अरब के सबसे बड़े तेल उत्पदक कंपनी अरामको ने भारत को आश्वस्त किया है कि उसकी रिफाइनरिज को तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि इराक के बाद सउदी अरब भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है। इस साल जनवरी से जुलाई महीने तक सउदी अरब ने भारत को 788,200 बैरल प्रित दिन तेल की आपूर्ति की है। हालांकि भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय…
Read More