वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी और इसी कारण उसका संपर्क भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) टूट गया था। नासा की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-2 से संपर्क स्थापित करने में लगी टीम अभी तक सफल नहीं हो पाई है। नासा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिसके आधार पर कहा गया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने सात सितंबर को लैंड करने की कोशिश की थी, लेकिन चंद्रमा की किसी पर्वतीय भूमि…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में निवेश की अहम भूमिका: मुख्य आर्थिक सलाहकार
वाशिंगटन। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने पिछले दशक में निवेश में भारी गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि देश को पांच साल में 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश काफी अहम है। सुब्रमण्यम इंडियन स्कूल बिजनेस (आईएसबी) के पूर्व छात्रों के कार्यालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ” भारत कैसे पांच साल में 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा?” इस सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने जवाब में कहा कि देश में निवेश को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करके यह…
Read Moreबलूच नेता शम्स करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब
न्यूयॉर्क। कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का कथित मुद्दा बनाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया भर में आकाश पाताल एक करने पर जुटे हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी अपने संबोधन इस मुद्दे को उठाने वाले हैं, लेकिन बलूच मूवमेंट के एक नेता इसी मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने पर तुले हुए हैं। फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के नेता शम्स बलोच ने इमरान खान पर मानव और मानवाधिकार दोनों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पाकिस्तान के असली चेहरे को सामने लाना है। इससे…
Read Moreकंदील बलोच हत्या मामले में भाई को उम्र कैद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सोशल मीडिया की चर्चित स्टार रही कंदील बलोच के हत्या मामले में मुल्तान की मॉडल कोर्ट ने शुक्रवार को उसके एक अरोपित भाई मोहम्मद वसीम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। अदालत ने उसके दूसरे भाई मोहम्मद आरिफ को वांछित करार दिया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त अभियुक्त मुफ्ती अब्दुल कवी को अदालत ने सबूत के आभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कंदील के भाई मोहम्मद वसीम को धारा 311 के तहत आजीवन कारावास…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से की मुलाकात
न्यूयॉर्क । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान चाबहार बंदरगाह के परिचालन पर भी बातचीत हुई। अफगानिस्तान और मध्य एशियाई क्षेत्र के लिए प्रवेश द्वार के रूप में चाबहार के महत्व पर बात की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर दोनों ने यह मुलाकात गुरुवार को की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में कूटनीति, संवाद और विश्वास को बनाए रखने और…
Read Moreनासा ने जारी की उस जगह की तस्वीर जहां हुई विक्रम की ‘हार्ड लैंडिंग’
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने उस जगह की तस्वीर जारी की है कि जहां पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। यह लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर हुई थी मगर उस बीच उसका संपर्क टूट गया था। नासा ने कहा है कि उसकी टीम चंद्रयान-2 से संपर्क स्थापित करने में लगी हुई है।मगर इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। अक्टूबर में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑरबिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा। नासा ने जो तस्वीर जारी की है…
Read Moreपाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद सार्क के रास्ते में बड़ा रोड़ाः विदेशमंत्री जयशंकर
न्यूयॉर्क: दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के विदेशमंत्रियों की बैठक में भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर के शुरुआती सम्बोधन के समय पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी नदारद रहे। इसका करारा जवाब देते हुए एस जयशंकर बाद में बैठक में शामिल हुए और कुरैशी के संबोधन का इंतजार किये बिना बैठक से बाहर चले गए। जयशंकर ने कहा कि सार्क अपने उद्देश्यों को पूरा करने में आतंकवाद के कारण विफल रहा। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सार्क के रास्ते में जानबूझ कर रोड़ा अटकाया गया। यह रोड़ा आतंकवाद…
Read Moreबुल्गारिया की क्रिस्टालिना जियॉर्जियेवा बनीं आईएमएफ की नई प्रमुख
वाशिंगटन। बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जियॉर्जियेवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का नया प्रमुख चुना गया है। यह पहला मौका है जब किसी उभरती अर्थव्यवस्था से आईएमएफ के प्रमुख का चयन हुआ है। जियॉर्जियेवा (66) क्रिस्टीन लगार्ड का स्थान लेंगी। उन्हें पांच साल के लिये नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल एक अक्टूबर से शुरू होगा। वह इससे पहले जनवरी 2017 से विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं। वह इस साल एक फरवरी से आठ अप्रैल तक विश्व बैंक समूह की भी अंतरिम अध्यक्ष रहीं। जियॉर्जियेवा ने एक बयान…
Read Moreपूर्वी इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर मालुकु प्रांत के अम्बोन से 37 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस द्वीप समूह पर…
Read Moreईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के यूरोपीय प्रयासों के बावजूद ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बैठक के दरवाजे बंद कर दिए। ईरान ने अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बीच यह बात कही है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र में पिछले दो दिन से अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों के बीच ऐतिहासिक बैठक संभव बनाने की इस उम्मीद के साथ कोशिश कर रहे थे कि इससे पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा कम होगा। ईरान…
Read More