नेपाल की राजधानी काठमांडू में डेंगू का प्रकोप

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू डेंगू की गिरफ्त में है। औसतन प्रतिदन 100 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। काठमांडू प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। सुखराज ट्रॉपिकल ऐंड इंफेक्शिअस डिसीस हॉस्पिटल के क्लीनिकल रिसर्च यूनिट के अध्यक्ष डॉ शेरबहादुर पुन ने बताया कि मानसून के खत्म होने के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है। उधर, एपिडेमियोलॉजी और डिसीस कंट्रोल डिविजन ऑफ नेपाल की रिकॉर्ड के मुताबिक मच्छर जनित बीमारियों से अभी तक छह लोगों की जान जा चुकी है। 14,662 लोग अभी भी बीमारी की चपेट में…

Read More

पश्चिमी लीबिया में 39 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

त्रिपोली। लीबिया के सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी लीबियाई शहर जुवारा में 39 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि पूर्वी जुवारा में एक साइट पर अवैध अप्रवासियों को इकट्ठा किया गया है। सुरक्षा विभाग ने कर्मचारियों के साथ गश्ती वाहन को वहां भेजा। जांच में बांग्लादेश के 39 अवैध अप्रवासी वहां मिले। सभी को गिरफ्तार कर एक आश्रयस्थल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अवैध प्रवासी लीबिया से यूरोप कीओर भूमध्यसागर को पार करने का विकल्प चुनते हैं। हालांकि शरणार्थियों के…

Read More

अदालत ने ट्रम्प पर किया बीस लाख डालर का जुर्माना

न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक और झटका दिया है है। इस बार न्यूयॉर्क की एक जज ने गुरुवार को एक आदेश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर अपने चैरिटी फाउंडेशन फंड की धनराशि का राजनीतिक दुरुपयोग किए जाने पर बीस लाख डालर का जुर्माना किया है। महिला जज सलीयन्न स्कार्पला ने आदेश में कहा है कि ट्रम्प  ने धनराशि का अपने चुनाव कार्य में  दुरुपयोग किया। ट्रम्प ने इस फाउंडेशन को सन 2018 में बंद कर दिया था। जज ने कहा है कि ट्रम्प और…

Read More

ईरान के तार्क में 5.9 तीव्रता का भूकंप

तेहरान। ईरान के पश्चिमोत्तर पूर्वी अजरबैजान प्रांत के तार्क क्षेत्र  में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप के झटके आधीरात बाद 2ः17 बजे महसूस किए गए। यह जानकारी ईरान सीसमोलॉजिकल सेंटर ने दी है। भूकंप का केंद्र जमीन में दो किलामीटर की गहराई पर 47.64 डिग्री उत्तर अक्षांश और 37.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। आईआरएनए न्यूज एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने और संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Read More

अफ्रीका के सब सहारा में सूखे से छह माह में साढ़े चार करोड़ लोग हो सकते हैं प्रभावित

लॉस एंजेल्स। अफ्रीका के सब सहारा क्षेत्र में अगले छह महीनों में सूखे से साढ़े चार करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने एक अनुमान में यह आशंका जताई है। इसमें कहा गया है कि यह सूखा की दशकों में सर्वाधिक गंभीर होगा। बरसात की कमी और अधिक तापमान से दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, जिम्बाब्वे और अन्य सब सहारा देशों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इसके लिए आपातकालीन खाद्य व्यवस्था की जा रही है। विश्व खाद्य प्रोग्राम के कार्यकारी क्षेत्रीय निदेशक मार्ग्रेट मालू ने गुरुवार को जारी…

Read More

अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोगों ने छठ पर्व मनाया

वाशिंगटन। अमेरिका में पोटोमैक नदी के किनारे 500 से अधिक भारतीय-अमेरिकी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया। इस पूजा उत्सव में बड़ी संख्या में लोग नदी के तट पर एकत्र हुए और डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान कई महिलाएं रंग-बिरंगी पारंपरिक साड़ियों में दिखीं। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। यह पूजा पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित है। यह महापर्व मुख्य रूप से भारत तथा नेपाल के पूर्वी और उत्तरी भागों में मनाया जाता है। शनिवार…

Read More

फेरबदल के डर से जॉर्डन सरकार ने दिया इस्तीफा

अम्मान। नकदी संकट से जूझ रही जॉर्डन सरकार ने छह महीने के भीतर होने जा रहे दूसरे फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया है। जॉडर्न के प्रधानमंत्री उमर अल रज्जाज ने पिछली बार अपनी कैबिनेट में मई में फेरबदल किया था। नवीनतम फेरबदल पिछले साल उनके कार्यभार संभालने के बाद चौथा फेरबदल होगा। सरकारी समाचार एजेंसी पेत्रा के अनुसार रज्जाज ने सोमवार को अपने मंत्रियों से इस्तीफा मांगा जिससे कि अगले कुछ दिनों में सरकार में फेरबदल का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसने हार्वर्ड शिक्षित अर्थशास्त्री रज्जाज के हवाले से…

Read More

पाकिस्तान में लोगों ने कब्र खोद शव के साथ किये दुष्कर्म

कराची। पाकिस्तान के कराची से कुछ अज्ञात लोगों की घिनौनी एवं भयावह करतूत सामने आई है जहां लांधी शहर में स्थित कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मृतक महिला के परिजन इस भयावह घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते हैं। इस घिनौने कांड के सामने आने के बाद इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास बड़ी संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार एकत्र हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कुछ लोगों ने…

Read More

उ.कोरिया ने अमेरिकी विदेश विभाग की वार्षिक रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति

प्योंगप्यांग। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी विदेश विभाग की उस वार्षिक रिपोर्ट को बेहद उकसावे वाला बताया है जिसमें उसे (उ. कोरिया को) आतंकवाद प्रायोजक देश के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अपने देश को अमेरिका द्वारा आतंकवाद प्रायोजक बताने पर गहरी आपत्ति व्यक्त की। अमेरिका ने आतंकवाद 2018 पर अपनी रिपोर्ट में उत्तर कोरिया को उन देशों में नामित किया था जो आतंकवादी गतिविधियों के लिए उत्तरदायी है। कोरियाई सेंट्रल समाचार एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का हवाला देते…

Read More

शी जिनपिंग ने कैरी लैम से की मुलाकात

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हांगकांग में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच हांगकांग की प्रमुख नेता कैरी लैम से बीजिंग में मुलाकात कर समर्थन जताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह मुलाकात सोमवार को चीन के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो से पहले की गयी। एक्सपो शंघाई में मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस मुलाकात में उन्होंने सुश्री कैरी का समर्थन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में श्री जिनपिंग ने हांगकांग में कई महीनों से प्रत्यर्पण कानून को लेकर जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन पर चर्चा की।…

Read More