इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने गुरुवार को कहा कि देशद्रोह मामले में उन्हें सुनाई गई मौत की सजा ‘ व्यक्तिगत प्रतिशोध’ पर आधारित है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि अदालत ने मंगलवार को मुशर्रफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी और इस सजा पर उन्होंने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस फैसले का पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना ने विरोध किया है। अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद मुशर्रफ के समर्थकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थन में छोटी रैलियां निकाली।…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
इमरान खान ने नागरिकता कानून को लेकर भारत पर फिर साधा निशाना
लंदन। नागरिकता संशोधन कानून को मुद्दा बनाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के खिलाफ एक बार जहर उगला है। प्रधानमंत्री खान ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर लेखक खुशवंत सिंह की किताब का एक अंश साझा कर भारत के नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाए हैं। यह वही हिस्सा है जिसे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, “खुशवंत सिंह ने पहले ही यह बता दिया था कि भारत किस तरह आगे चलकर नस्लीय भेदभाव…
Read Moreब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने की मोदी से फोन पर बात
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेतआओं ने व्यापार, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेलीफोन पर बातचीत की थी और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जड डीरे ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार को फोन वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की दोहराई, जिसमें अमेरिका-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता वार्ता…
Read Moreमंत्री स्तरीय वार्ता में सामरिक और आर्थिक सहयोग को अगले स्तर तक ले जाए जाने पर बल
वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता में आज बुधवार को दोनों पक्षों ने ज़ोर दिया कि पिछले एक वर्ष में द्विपक्षीय सामरिक और रक्षा सहयोग के क्षेत्र में जो प्रगति हुई है, उसे देखते हुए अब उसे अगले दौर तक ले जाए जाने की ज़रूरत है। इस वार्ता में भारत से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया। इन नेताओं ने बाद में मीडिया को भी एक साथ संबोधित किया। राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर इस वार्ता के लिए…
Read Moreट्रम्प को झटका, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पास
वाशिंगटन। कांग्रेस में डेमोक्रेट बहुल प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस के कामकाज में बाधा पहुँचाने के आरोप में महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिनके विरुद्ध कांग्रेस के किसी सदन ने महाभियोग पारित किया है। अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में अब तक किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के जरिए नहीं हटाया गया। हालांकि अमेरिका के 17वें राष्ट्रपति एंड्रयू जॉन्सन और 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया चली थी, पर दोनों…
Read Moreनेशनल गार्ड और संदिग्धों के बीच गोलीबारी में आठ लोगों की मौत
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के उत्तरी-मध्य राज्य गुआनाजुआटो में मंगलवार को गोलीबारी में सात बंदूकधारी और नेशनल गार्ड का एक अधिकारी मारा गया। एक अधिकारी घायल भी हुआ है। नेशनल गार्ड ने बताया कि इरापुआटो शहर में राजमार्ग के पास गश्त कर रहे नेशनल गार्ड के दल पर कुछ संदिग्धों ने गोलियां चलाईं जिसका अधिकारियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। गुआनाजुआटो अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण कृषि एवं औद्योगिक राज्य है। लेकिन इस साल यहां मैक्सिको के अन्य राज्यों की तुलना में हत्या के काफी अधिक मामले सामने आए हैं। यहां साल के पहले…
Read Moreसीरिया में बमबारी में 23 नागरिकों की मौत
बेरूत। सीरियाई शासन के हवाई हमलों और गोलाबारी में मंगलवार को 23 नागरिक मारे गए। एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी। माना जा रहा था कि जिहादियों के कब्जे वाला इदलिब क्षेत्र कई महीने पहले हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद सुरक्षित हो जाएगा लेकिन यहां भीषण बमबारी जारी है। सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। इनमे से कुछ की हालत गंभीर है। संगठन के अनुसार शासन के हमले में तलमनास गांव में एक ही परिवार…
Read Moreउत्तर कोरिया के खिलाफ पाबंदियां हटाने का अमेरिका ने विरोध किया
संयुक्त राष्ट्। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह चीन और रूस के उस मसौदा प्रस्ताव का विरोध करता है जो उत्तर कोरिया के महत्वपूर्ण निर्यातों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को खत्म करने से जुड़ा है। अमेरिका ने इस प्रस्ताव के समय पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह ऐसे समय लाया गया है जब प्योंगयांग उकसावे वाली कार्रवाई की धमकी दे रहा है और परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति…
Read Moreसंशोधित नागरिकता कानून का पूर्वोत्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा : संगठन
वाशिंगटन। उत्तरी अमेरिका में असम के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन का कहना है कि संशोधित नागरिकता कानून का असम के लोगों और पूर्वोत्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में ‘असम एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (एएएनए) ने आग्रह किया कि 1985 के असम समझौते को पूरी तरह से लागू किया जाए, जहां संघर्ष की किसी भी स्थिति में असम समझौते को प्राथमिकता मिले। पत्र में एएएनए ने कहा, ‘‘ हाल ही में पारित हुआ संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 2019 हमारे लिए चिंता का…
Read Moreराजनाथ सिंह ने अमेरिकी नौसैन्य हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन देखा
वाशिंगटन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के वर्जीनिया में नॉरफॉक स्थित नौसैन्य हवाई अड्डे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोईंग लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन भी देखा और दोनों पक्षों ने मजबूत रक्षा संबंध भी जाहिर किए। सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को होने वाली दूसरी 2 प्लस 2 वार्ता के लिए अमेरिका आए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उनकी अगवानी की। सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका के नॉरफॉक में नौसैन्य हवाई अड्डा ओशियाना का दौरा किया और…
Read More