बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़ाया इसरो का हौसला

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) बीती रात 22 जुलाई 2019 को इतिहास रचते-रचते रह गया। बीती रात इसरो ने मिशन मून चंद्रयान 2 सफलता पूर्वक लॉन्च किया। पूरा भारत इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रहा था और स्वयं पर गर्व महसूस कर रहा था। लेकिन इसी दौरान मून लैंडर विक्रम (Lander विक्रम ) और इसरो (इसरो ) का संपर्क चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी पर ही टूट गया था।जिससे इसरो के वैज्ञानिक उदास हो गए। वहीं सारा देश इसरो के इस कार्य की सराहना कर रहा है। प्रधानमंत्री सहित बॉलीवुड हस्तिया भी इसरो का हौसला बढ़ा रहे है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी ट्वीट करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया हैं। उन्होंने लिखा है कि-

वहीं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट के जरिये वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है उन्होंने लिखा कि -‘ हम कभी गिरते है,कभी सीखते है।चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए नया रास्ता खोलेगा। हमें इसरो पर गर्व है। 

वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता के जरिये इसरो के वैज्ञानिको काी हौसला अफजाई की है। 

उल्लेखनीय है कि विक्रम साराभाई ने एक  भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना थी। उन्हें फादर ऑफ इंडियन स्पेस प्रोग्राम भी कहा जाता है। इसरो ने उनकी याद में चंद्रयान 2 के लैंडर का नाम विक्रम रखा था। लैंडर विक्रम और इसरो का संपर्क टूटने के बाद जहां एक ओर वैज्ञानिकों सहित हर हिंदुस्तानी भावुक है। वही सारा देश इसरो के इस कार्य कि तारीफ करते हुए गर्व भी महसूस कर रहा है।

This post has already been read 7598 times!

Sharing this

Related posts