रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। तमाड़ से रीता देवी सिंह मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि पार्टी ने जुगसलाई (एससी) से मोची राम बाउरी को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा जगन्नाथपुर (एसटी) से सुधीर सुंडी और तमाड़ से रीता देवी सिंह मुंडा को उम्मीदवार बनाया है।
This post has already been read 6149 times!