बेंगलुरु। भाजपा विधायक उमेश कट्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के साथ पानी के बंटवारे सम्बन्धी मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बयान की निंदा की है। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कट्टी ने कहा कि सीएम येदियुरप्पा को इस तरह के वादे करना बंद करना चाहिए। उनको अपने राज्य के विकास के बारे में सोचना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को महाराष्ट्र के जल संकट को हल करने के लिए गर्मी के दौरान कृष्णा और भीमा नदियों से पानी के बंटवारे सम्बन्धी बयान दिया था। कट्टी ने आज ‘उत्तर कर्नाटक’ को अलग राज्य की मांग रखी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के तीन और कर्नाटक के 13 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनना चाहिए।
This post has already been read 7156 times!