भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर पाबंदी की मांग की

रांची । झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य महिला आयोग में शनिवार को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने अपने ज्ञापन में कहा है कि राहुल गांधी को किसी भी चुनावी सभा में चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित किया जाए। क्योंकि पिछले 12 तारीख को गोड्डा की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने यह अपमानजनक एवं शर्मसार करने वाला बयान दिया था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है। नेताओं ने कहा कि इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उन्होंने ना केवल भारत में रहने वाली माताओं, बहनों एवं बेटियों का अपमान किया है बल्कि पूरे भारत को विश्व पटल पर भी शर्मिंदा किया है। 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं में रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, सीमा पात्रा, रेखा केसरी, रेखा विजयवर्गीय, फरहाना खातून, पिंकी सिंह, रंजीता सिंह अनीता वर्मा, दिव्या, बीना मिश्रा सविता मिश्रा अनीता गुप्ता, नीलम चौबे, श्वेता सिंह और नीलम चौधरी शामिल थी। 

This post has already been read 6162 times!

Sharing this

Related posts