मुंबई : बेबो’ के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है। करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता बीते जमाने के मशहूर अभिनेता/अभिनेत्री रहे हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’से की थी। इस फिल्म में करीना को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई,लेकिन इस फिल्म में करीना के अभिनय को काफी पसंद किया गया।
इसके बाद साल 2000 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना हैं’ में करीना कपूर के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म करीना की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में करीना के अपोजिट तुषार कपूर थे। इसके बाद करीना कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। जिनमें ‘फ़िदा’,’ऐतराज’,’कभी ख़ुशी कभी गम’,युवा’,हलचल’,’क्योंकि’,’टशन’,’थ्री इडियट’,’बॉडीगार्ड’,आदि शामिल हैं। करीना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे सुन्दर और मंझी हुई अभिनेत्रियों में होती है। करीना अपने बॉलीवुड करियर में छह बार फिल्फेयर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है।
यह अवार्ड उन्हें उनकी फिल्म रेफ्यूजी(2000 ),चमेली(2004 ),देव(2005 ),ओमकारा (2007 ),जब वी मेट(2008 ),वी आर फैमिली (2011 ) के लिए दिया गया। करीना ने 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली। उनका एक बेटा ‘तैमूर’ है। वर्क फ़्रंट की बात करे तो करीना अभी हाल ही में फिल्म ‘वीर दे वेडिंग’ में नजर आई थीं। इन दिनों करीना जीटीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’में जज की भूमिका में नजर आ रहीं है। करीना के बर्थडे के अवसर पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। करिश्मा ने लिखा है जन्मदिन की बधाई मेरी प्यारी बेबो ! इस वीडियो में करीना केक काँटते हुए नजर आ रही है।

करीना कपूर खान इस साल अपना बर्थडे पटौदी पैलेस (गुरुग्राम)में मनाएंगी। इस मौके पर उनके कुछ नजदीकी रिश्तेदार और मित्र उपस्तिथ रहेंगे।
This post has already been read 7304 times!