बिहार विधान परिषद् की पर्यटन समिति सदस्यों की स्पीकर से मुलाकात

रांची । बिहार विधान परिषद् की पर्यटन विकास समिति के सदस्यों ने सोमवार को झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर चर्चां हुई। दिनेश उरांव ने समिति के सदस्यों से कहा कि पावापुरी, ईंटखोरी, बाबानगरी आदि झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटन स्थल हैं। इनका दूसरा छोर बिहार में है। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों राज्यों के बीच एक ज्वाइंट कॉरिडोर स्थापित होने से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान हो पायेगी और पर्यटन के दृष्टिकोण से इनका महत्व भी बढ़ जायेगा।

डॉ. रणवीर नंदन की अध्यक्षता में समिति 14 सितम्बर से झारखंड के पर्यटन स्थलों की यात्रा पर है। समिति के सदस्य देवघर होते हुए रविवार को रांची पहुंचे थे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद समिति के सदस्य रांची से रजरप्पा मंदिर के दर्शन के लिए चले गये।

This post has already been read 6452 times!

Sharing this

Related posts