रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि चुनाव नतीजे झामुमो गठबंधन के पक्ष में आयेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विभिन्न चैनलों के एक्जिट पोलों ने गठबंधन के पक्ष में रुझान दिया है, उससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भट्टाचार्य रविवार को बरियातू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने झामुमो पर परिवारवाद का आरोप लगाया है लेकिन भाजपा के कई उम्मीदवार परिवारवाद का परिचायक बने हैं। इसबार जनता भाजपा से ब्याज सहित बदला लेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को मतगणना के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने रघुवर सरकार को नकार दिया है। प्रेसवार्ता में झामुमो प्रवक्ता मनोज पाण्डेय मौजूद थे।
This post has already been read 7065 times!