एशिया फूडटेक 2019 का उद्घाटन 22 को करेंगे मंत्री सीपी सिंह

रांची। झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में एशिया फूडटेक 2019 का उद्घाटन करेंगे। विंटेज इंडिया की ओर से तीन दिवसीय एशिया फूडटेक का आयोजन किया जा रहा है। एशिया फूडटेक के सदस्य विजय कुमार राजगढ़िया ने बुधवार को रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रदर्शनी खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी आदि की मशीनों से संबंधित होगी। इसमें देशभर के नामी गिरामी कंपनियां अपने उत्पाद और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में साग सब्जियों का उत्पादन काफी ज्यादा मात्रा में होता है। कई कंपनियों ने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की दिलचस्पी दिखायी है। राजगढ़िया ने कहा कि उनके लिए यह व्यापार प्रदर्शनी काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

This post has already been read 7704 times!

Sharing this

Related posts