आशीष बत्रा होंगे एनआईए के आईजी

रांची। झारखंड के 1997 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा को एनआईए का आईजी बनाया गया है। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने बत्रा को उनके पद से विमुक्त कर दिया है। मूवमेंट आर्डर निकलते ही वह एक-दो दिनों के अंदर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जायेंगे। अगले पांच वर्षों के लिए उन्हें एनआईए के आईजी पद पर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत 14 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र जारी किया था। पत्र में बत्रा को विमुक्त करने को कहा गया था। बत्रा झारखंड जगुआर के आईजी और आईजी ऑपरेशन के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह झारखंड पुलिस प्रवक्ता के पद पर थे।

This post has already been read 6315 times!

Sharing this

Related posts