अनुराग कश्यप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

मुम्बई। निर्देशक अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच में अपनी बेटी आलिया को सोशल मीडिया पर धमकियां देने वाले शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अनुराग ने खुद सोशल मीडिया पर ही इसकी जानकारी दी। विगत सप्ताह अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया था, जिसमें खुद को हिंदूवादी बताने वाला एक शख्स उनकी बेटी के खिलाफ अश्लील भाषा में धमकी दे रहा था। अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित इस पोस्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। इस मामले को लेकर फिल्मकार अशोक पंडित से उनकी झड़प भी हो गई थी।

अशोक पंडित ने उनको सलाह दी थी कि प्रधानमंत्री को संदेश देने की बजाय उनको पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। अनुराग की बेटी को धमकियां देने वाला इस बात से नाराज था कि अनुराग कश्यप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हैं। धमकी देने वाले ने अनुराग को मोदी की आलोचना बंद करने की चेतावनी देते हुए उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया है कि इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

This post has already been read 8781 times!

Sharing this

Related posts