खुदाई में मिली भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति

मुंबई। पालघर के मनोर इलाके में खुदाई के दौरान भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति मिली है।
 जानकारी के मुताबिक गणपत भोईर अपने घर के निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई करवा रहे थे। अचानक खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर टकराया। इस पर खोदाई का कार्य रुकवा दिया गया। गणपत व वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने हाथ से खोदाई की तो मिट्टी में दबी भगवान महावीर की करीब दो  फुट की मूर्ति मिली है। जानकारी होने पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए।
 सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त की और जीसीबी से मूर्ति निकलवा कर, कागजी कार्यवाही के बाद भगवान महावीर की मूर्ति को मनोर के ही एक जैन उपासक केंद्र में रखवा दिया गया। मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। टीम द्वारा जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि मूर्ति किस धातु की बनी है और कितनी पुरानी है। लोगों का कहना है,कि भगवान महावीर की यह मूर्ति सैकड़ो वर्ष पुरानी हो सकती है।

This post has already been read 7153 times!

Sharing this

Related posts