अमित शाह 2 दिसम्बर को करेंगे चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में चुनावी सभा


रांची । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिसम्बर को झारखंड में दिन के 11 बजे चक्रधरपुर और दोपहर 12 बजे बहरागोड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा चार दिसम्बर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी प्रचार करने के लिये आएंगे।

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी झारखंड में 05 दिसम्बर को कई चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। योगी 11.30 बजे गोविंदपुर, जुगसलाई में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा वे दोपहर12.30 बजे बागबेड़ा पोटका और 2 बजे ईचागढ़ में सभा करेंगे।

जबकि चार दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य दोपहर 12 बजे बड़कागांव, 01 बजे मांडू और 02 बजे डुमरी बाजारटांड़ रामगढ़ में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 12.30 बजे डकरा स्टेडियम में सभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं भाजपा नेता मनोज तिवारी भी चार सभाओं को संबोधित करेंगे। वे दिन में 11 बजे सिमरिया, दोपहर 12.30 बजे कोडरमा, 02 बजे बरकट्ठा और शाम 04 बजे धुर्वा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

This post has already been read 5977 times!

Sharing this

Related posts