फिर एक दूसरे के साथ रोमांस करने के लिए ‘राज़ी’ हुए आलिया भट्ट और विक्की कौशल

नई दिल्ली। फिल्म राज़ी में आलिया भट्ट की एक्टिंग और विक्की कौशल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ नजर आने वाली हैं। खबर है कि करण जौहर की फिल्म तख्त में आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे। करण जौहर की ये फिल्म कलंक की तरह ही मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें एक साथ कई सारे सितारे साथ नजर आएगें। इस फिल्म में रणवीर सिंह और विक्की कौशल का मुख्य किरदार है। फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल के अपॉजिट नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म तख्त को लेकर खबर आई थी कि विक्की कौशल के किरदार को फिर से लिखा जा रहा है। फिल्म के निर्देशक को यह एहसास हो रहा था कि विक्की कौशल के रोल के हिसाब से कहानी थोड़ी और दमदार होनी चाहिए इसलिए फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया जा रहा था। करण जौहर की फिल्म तख्त एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहजहां के बेटे दारा शिकोह का किरदार निभाएंगे। वहीं विक्की कौशल मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। तख्त में मुगल साम्राज्य को इस तरह दिखाया जाएगा जैसा आज तक नहीं दिखाया गया है। इस फिल्म को साल की सबसे अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में गिना जा रहा है। ऐसा हो भी क्यों न? आखिर इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और भूमि पेडेनकर जैसी हस्तियां जो हैं। आपकों बता दे कि हाल ही में करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हुई थी। ये फिल्म भा कई बड़े सितारों से भरी हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिंहा, अदित्य राय कपूर, वरूण धवन और आलिया भट्ट थे। इतने सारे सितारे और खूबसूरत विजुअल के साथ भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ये फिल्म बनाने में लगी लागत भी नहीं निकाल पाई। अब देखना ये होगा की करण की फिल्म तख्त क्या धमाल मचाती है।

This post has already been read 6662 times!

Sharing this

Related posts