रांची। झारखंड के रांची जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने धारदार हथियार से खुद अपना गला रेत डाला। इससे उसकी मौत हो गयी। घटना मांडर थाना क्षेत्र के पुनगी गांव की है।मांडर थाना प्रभारी राना जंग बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और आसपास के लोगों से सूचना मिली कि जगदीश गोप (40) का बुधवार की रात पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान उसने खुद अपने गले पर वार कर लिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में मांडर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
This post has already been read 8051 times!