रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को कहा कि भारत और भारत के विचार आज दुनिया के लिए आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस की स्वीकार्यता एक शानदार उपलब्धि है। आज 190 देशों के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते है। इस प्रकार भारत आज वैश्विक कल्याण का केंद्र बन गया है।
शुक्ल ने कहा कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी के रांची में कार्यक्रम से भारी उत्साह है। प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नरेंद्र मोदी का झारखंड आना गौरव की बात है। जनता मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रगतिशील नेतृत्व में पीएम के भव्य स्वागत करने को आतुर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक एजेंडा तय करने वाला राष्ट्र बन गया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए फ्रांस के साथ मिलकर अंतराष्ट्रीय सौर गठबंधन का गठन किया जाना इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबल नेतृत्व में न्यू इंडिया जहां मूर्त रूप ले रहा है, वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास के सबल नेतृत्व में झारखंड में न्यू झारखंड का संकल्प भी मूर्त रूप ले रहा है। न्यू इंडिया और न्यू झारखंड के इस संकल्प को पूरा करने में यहां की जनता पूरी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री दास के साथ खड़ी है।
This post has already been read 8756 times!