एबीवीपी ने मनाया जश्न, निकाली बाइक रैली

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) रांची महानगर ने देशभर में भाजपा की जीत पर जश्न मनाते हुए मोराबादी कार्यालय से फिरायालाल चौक तक बाइक रैली निकाली। छात्र नेताओं ने पटाखे, लड्डू आदि से खुशी मनाते हुए अबीर गुलाल लगाया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव की जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। जिस तरह से पूरे देश के लोगों ने बहुमत के साथ एक राष्ट्रवादी पार्टी को चुनने का काम किया है, इससे यह पता चलता है कि जनता देश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वालों के साथ है न कि इस देश को बांटने वालों के साथ।

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे हो या जवानों की सुविधा के मुद्दे हो या क्षेत्र के विकास के विषय की बात हम करें तो पिछले पांच सालों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लोक विजय अभियान में कर्मठता के साथ कार्य करने के लिए बधाई दी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत की ओर से सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This post has already been read 6978 times!

Sharing this

Related posts