लूडो में राजकुमार राव के साथ काम करेंगे अभिषेक

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन फिल्म ‘लूडो’ में राजकुमार राव के साथ काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बसु फिल्म ‘लूडो’ बनाने जा रहे हैं।

फिल्म लूडो में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आयेगे। यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी। अनुराग बसु ,अभिषेक, और राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘चलिए हैशटैगलूडो खेलते हैं। सिनेमाघर में 24 अप्रैल 2020 को’।

This post has already been read 7357 times!

Sharing this

Related posts