एस. आर. डीएवी. पुंदाग में यज्ञशाला का भव्य उद्घाटन

Ranchi: एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल , पुंदाग में यज्ञशाला का भव्य उद्घाटन किया गया ।डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष सह डीएवी. पुंदाग के प्रबंधक श्री नानक चंद ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर यज्ञशाला का उद्घाटन किया । तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक महाहवन किया गया।आर्य समाज के पुरोहित ने हवन करवाया , इस अवसर पर प्रसिद्ध आर्य समाजी श्री एस एल गुप्ता एवं आर्य समाज के प्रधान श्री राजेंद्र कुमार आर्य,झारखंड जोन – बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्राचार्य एम. के. सिन्हा,जोन – जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी. हेहल के प्राचार्य एस. के. मिश्रा,डीएवी. बरियातू के प्राचार्य तापस घोष, डीएवी. टीसीआई. गोविंदपुर के प्राचार्य एस. के. पाठक, डीएवी. सिल्ली की प्राचार्या बूबून शरण, डीएवी. खलारी के प्राचार्य कमलेश कुमार, डीएवी. सेक्टर – 4 बोकारो के प्राचार्य सर्वेंदु शेखर कर, डीएवी.चतरा के प्राचार्य अजय कुमार चौबे सहित अनेक गण – मान्य अतिथियों ने सामूहिक महाहवन में भाग लिया।
प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि विद्यालय प्रांगण में इतनी महान विभूतियों का पदार्पण एक साथ हुआ। उनकी उपस्थिति से विद्यालय परिवार धन्य हुआ।

This post has already been read 94 times!

Sharing this

Related posts