रांची में महिला ने की खुदकुशी

रांची। शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरकुदवा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। महिला का शिनाख्त सीमा परवीन के रूप की गई है। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला का सोहराम के साथ विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे भी हुए। बाद में महिला ने सोहराम को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला तीन साल से अजीम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अजीम ने शादी से इनकार किया, तो महिला ने धोखा देकर यौन संबंध बनाने को लेकर अजीम के खिलाफ वर्ष 2022 केस दर्ज कराई थी, जिसमें अजीम बेल पर था। आशंका जताई जा रही है कि प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुदकुशी कर ली है।
थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

This post has already been read 1747 times!

Sharing this

Related posts