लुईस मरांडी और लक्ष्मण टुडू सहित कई नेता झामुमो में शामिल

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नीति-सिद्धांत, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी सहित कई नेता पार्टी में शामिल हुए।
अन्य नेताओं में पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा शामिल हैं। पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी में शामिल किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे। यह जानकारी पार्टी के महासचिव विनोद पांडे ने दी।

This post has already been read 7613 times!

Sharing this

Related posts