स्काईनेट टूर एंड ट्रेवल्स से 70 ज़ायरीनो का जत्था उमराह के लिए रवाना 

 स्काइनेट ट्रेवल्स 25 सालों से अपने किए गए हर वादे को पूरा कर रहा है: नैयर इक़बाल सिद्दीकी 

रांची : स्काईनेट टूर एंड ट्रेवल्स, मानगो गोल चक्कर के सामने, जमशेदपुर और पूरे झारखंड से 70 लोगो का जतथा उमरा के लिए सऊदी अरब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से रवाना हुई। उमरा के लिए 5 अक्टूबर को रांची एयरपोर्ट से जत्था रवाना और वापसी 21 अक्टूबर को।ज्ञात हो कि पिछले 25 सालों से स्काईनेट ट्रैवल जमशेदपुर और आसपास के लोगों को लगातार बेहतर सेवा देते आ रही है। स्काई नेट अपने किए गए हर वादे को पूरा करता है। इस कारण से आज भी   लोगों का इस पर विश्वास बना हुआ है। इन्हीं विश्वास के कारवां को आगे बढ़ते हुए 70 जायरीन जमशेदपुर और आसपास से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से मक्का रवाना हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन और उनके परिजन एयरपोर्ट पहुंचे।  मौके पर बोलते हुए स्काईनेट ट्रेवल्स के डायरेक्टर नैयर इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि सभी ज़ायरीनो की मदद के लिए साथ में स्थानीय अनुभवी गाइड के तौर पर  मोहम्मद खालिद रियाज़ जा रहे हैं। जिससे कि ज़ायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि सभी ज़ायरीनों को हरम शरीफ से 500 मीटर की दूरी और मदीना की मस्जिद-ए-नबवी से 250 मीटर की दूरी पर थ्री स्टार होटल में  ठहराया जाता है. सभी ज़ायरीनो को 50 से अधिक  जगहों की जियारत कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हर महीने हमारे यहां से उमराह के लिए एक ग्रुप जाती है। सभी ज़ायरीनो को रांची से कनेक्टिंग फ्लाइट के साथ जद्दा ले जाया जाता है। सभी जायरिनो को मेडिकल, एयर टिकट, वीजा, ड्राई क्लीनिंग और ट्रैवल से जुड़ी  सारी  सुविधा दी जाती है। नैयर इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में हमारा काम अल इलहान टूर एंड ट्रेवल्स अंजुमन प्लाजा रांची को सैयद नेहाल अहमद देखेंगे। स्काईलेट टूर एंड ट्रेवल्स की ऑफिस जमशेदपुर रांची और दिल्ली में कार्यरत है। इस मौक़े पर मोहम्मद ज़ुबैर, अनु, पंकज, रांची ब्रांच के डायरेक्टर सय्यद नेहाल समेत कई लोग मौजूद थे।

This post has already been read 3271 times!

Sharing this

Related posts