उपायुक्त ने वज्रपात से मृत व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा राशि भुगतान की दी स्वीकृति

रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्तियों के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी है। प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से बुंडू, चान्हो, तमाड़ एवं बेड़ो अंचल के 1-1 मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान के लिए कुल 16 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। प्रत्येक आश्रित को चार लाख रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। आश्रितों में बुंडू निवासी गोकुल मुंडा, चान्हो निवासी बुधैन देवी, तमाड़ निवासी सोमवारी देवी, बेड़ो निवासी गंगा देवी शामिल है।

जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची को संबंधित अंचल अधिकारी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। साथ ही संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजना सुनिश्चित करने को कहा

है।

This post has already been read 524 times!

Sharing this

Related posts