सृष्टि को बचाने के लिए वृक्ष जरूरी : शिवराज

रांची। भाजपा डोरंडा मंडल के कुसई कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सृष्टि को बचाने के लिए वृक्ष जरूरी हैं। यह कार्य पौधरोपण के जरिये हो सकता।
शिवराज ने कहा कि मौसम को अनुकूल रखने के लिए भी वृक्ष जरूरी है। इससे प्रेरणा लेते हुए हर कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल पांच वर्षों तक अवश्य करें। जब तक उसमें फल ना आ जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष पियूष विजय ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, प्रदेश के युवा नेता रोहित शारदा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोहित नारायण सिंह, मनोज वर्मा,शोभा सिंह, अशोक सिंह, जॉनी वाकर खान ,महेश विजय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद थे।

This post has already been read 257 times!

Sharing this

Related posts