तेली समाज अब किसी राजनीतिक दल का बंधुआ वोटर नहीं बनेगा:मोदी

रांची: पुराना अरगोड़ा चौक पुनदाग रोड स्थित मधुराम साहू के आवास पर राजनीतिक भागीदारी परिचर्चा को लेकर तेली समाज का एक संगोष्ठी बैठक रखा गया।
बैठक की अध्यक्षता तेली समाज के वरिष्ठ नेता धनीराम साहू एवं संचालन विजय साहू ने किया।
संगोष्ठी बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, आरटीएसएम के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह रांची जिला सहप्रभारी हजारी प्रसाद मोदी,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह भाजपा नेता मनोज लाल साहू, त्रिलोकी साहू, दशरथ साहू, प्रमोद प्रसाद गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र साहू, गणेश साहू, राहुल कुमार, मनोज कुमार महतो उपस्थित हुए।
बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक अगुआ प्रतिनिधियों द्वारा प्रमुखता से बहुसंख्यक तेली समाज को आबादी अनुसार राजनीतिक भागीदारी एवं आरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे धनीराम साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल तेली समाज को अपना बंधुआ वोटर मानते हैं सिर्फ हिंदुत्व का एजेंडा और नरेंद्र मोदी जी का चेहरा दिखा कर भारतीय जनता पार्टी तेली समाज का लंबे समय से राजनीतिक शोषण करता आ रहा है।
रांची लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे हरिनाथ साहू ने कहा सभी जागरूक और शासक वर्ग समाज की तरह तेली समाज को भी अब आबादी अनुसार राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होकर पहले जाति फिर पार्टी के तर्ज पर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।
यदि हमारा बहुसंख्यक तेली समाज को कोई भी राजनीतिक पार्टी राजनीतिक भागीदारी देने में नजरअंदाज करती है तो फिर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में रजिस्टर्ड लोकहित अधिकार पार्टी तेली समाज सहित सभी शोषित उपेक्षित और वंचित समाज को राजनीतिक भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व का मौका देगा।
तेली समाज के राष्ट्रीय नेता विजय साहू ने नारा बुलंद करते हुए कहा अभी नहीं तो कभी नहीं, हमें भीख नहीं भागीदारी चाहिए,आबादी अनुसार हिस्सेदारी चाहिए।

This post has already been read 1148 times!

Sharing this

Related posts