बुढ़मू : प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड दिब्यांग सहायता केंद्र बुढ़मू के द्वारा विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शिविर मंगलवार को लगाया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को संस्था के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। और महावीर विकलांग समिति रांची के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र से आये विकलांग 30 लोगों को कान की मशीन, 20 बैसाखी, 10 क्लिपर, 10 छड़ी निशुल्क वितरण किया। साथ ही झारखंड दिब्यांग सहायता केंद्र के सदस्यों ने उपस्थित प्रखंड के पदाधिकारियों से एक पुराने भवन को मीटिंग के लिए मांग किया। शिविर में दिब्यांग लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने कहा कि विकलांग शब्द ना बोलकर दिब्यांग कहें। और दिब्यांग लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कहा। इसके लिए झारखंड विकलांग सहायता केंद्र दिब्यांगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है।सरकारी योजनाओं में दिब्यांग लोगों के लिए छूट एवं अधिकार बनाए गए हैं। जिसका लाभ ले सकते है। हम आपके साथ है।
मौके पर प्रमुख सतनरायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, उप प्रमुख हरदेव साहु, अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी , विडिओ धीरज कुमार, मुखिया रामवृत मुंडा, झामुमो नेता निरंजन कालिंदी, रामेश्वर गोप, समाजसेवी सनोज यादव, संस्था के अध्यक्ष दिनेश नायक, सुनिल राम कोषाध्यक्ष, सचिव रतन मुंडा, यशोदा देवी, शबीना खातून, डा एच के साहू, डा रामकुमार महतो, डा सूरज कुमार , महावीर नायक आदि लोग उपस्थित थे।
This post has already been read 4706 times!