रांची: वार्ता भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत पर्रवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट एवम उसपर सम्यक विचारोपरांत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी को झारखंड भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज यहां इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक जेपी पटेल को विधानसभा में पार्टी का सचेतक घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी थे लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने एक व्यक्ति एक पद के तहत विधायक दल के नेता पद को त्याग दिया था।
This post has already been read 4477 times!