झारखंड में मिला ब्लैक फंगस का एक मरीज जानिए झारखण्ड में कुल कितने मरीज

रांची। झारखंड में शनिवार को ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 164 हो गई है। इनमें 105 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 59 मरीज संदिग्ध हैं।

नीरज चोपड़ा ने दिलाया भारत को ओलंपिक एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल, बना इतिहास

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में छह अगस्त तक कोविड-19 के कुल 226 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 11980967 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। राज्य में कुल 226 सक्रिय मामलों में से 129 (57.08 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 97 (42.92 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में छह अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.06 प्रतिशत पायी गयी।

File Photo

राज्य में अब तक कुल 347336 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5130 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। विभाग के अनुसार छह अगस्त को वैक्सीन की 76600 डोज लगाई गयी, जिसमें से 58129 लोगों को पहली डोज एवं 18471 लोगों को दूसरी डोज दी गई। छह अगस्त तक कुल 8161234 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 1935819 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

Special Interview by AVNPost.com

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है। पीएम केयर्स फण्ड से बनने वाले पीएसए प्लांट कई अस्पतालों में अधिष्ठापित किए जा चुके हैं।

देखिये एवीएनपोस्ट पर बारिश ने मचाया आफत हिमाचल में लैंड स्लाइड तो रांची के घरों में घुसा पानी…

इनमें एम्स देवघर, पाटलिपुत्र मेडिकल कलेज और अस्पताल, धनबाद (एसएनएम मेडिकल कलेज) एमजीएम मेडिकल कलेज, जमशेदपुर सदर अस्पताल, गोड्डा रिम्स, रांची सदर अस्पताल, रांची सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूमि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में वैक्सीन का बैलेंस स्टॉक 412190 है। केंद्र की ओर से झारखंड को अब तक वैक्सीन का 10166910 डोज दिया गया है।

This post has already been read 7596 times!

Sharing this

Related posts