सड़क हादसे में छह घायल, एक की हालत गंभीर

मेदिनीनगर : ज़िले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया गया है कि काजिनगर गांव से रविवार को एक हुंडई कार में सवार छह लोग कोसियारा जा रहे थे। इस बीच कार हैदरनगर जपला मुख्य पथ के चौकड़ी मोड़ के समीप असंतुलित होकर खाई में पलट गई। हादसे में रीता देवी पत्नी रामराज मेहता, कुंती देवी पत्नी हीरा मेहता, चालक राहुल कुमार पुत्र लालमोहन मेहता, अंकित कुमार पुत्र यमुना मेहता, नेहा कुमारी पुत्र यमुना मेहता व अन्य एक बच्चा घायल हो गया है। 
इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोग पहुँचकर सभी घायलों को हैदरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में ईलाज के क्रम में कुंती देवी नामक महिला की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर पलामू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही हैदरनगर पुलिस बल पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दी है। 

This post has already been read 5777 times!

Sharing this

Related posts