मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग कांग्रेस से रामेश्वर उरांव लेंगे मंत्री पद की शपथ

रांची। झारखंड में नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे महागठबंधन के नेता व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मौके पर हेमंत के साथ कांग्रेस की ओर से रामेश्वर उरांव भी शपथ लेंगे। शनिवार को यह जानकारी झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने दी।

रामेश्वर उरांव 1972 बैच के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं। इसके अलावा रामेश्वर उरावं यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वे फिलहाल झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लोहरदगा से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुखदेव उरांव को हराया है। सुखदेव भगत भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उन्होंने दल बदल लिया था और भाजपा में शामिल हो गये थे।

This post has already been read 8921 times!

Sharing this

Related posts