डॉ. वाकणकर जन्म शताब्दी वर्ष पर भरतनाट्यम का प्रशिक्षण

धनबाद। सीसीडब्लूओ परिसर में अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के द्वारा डॉ. बिष्णु श्रीधर वाकणकर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भरतनाट्यम नृत्य का तीनदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया गया। देश की जानी-मानी नृत्यांगना तनुश्री जाना मायती द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्कार भारती के ध्येय गीत से की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ संस्कार भारती प्रान्त महिला प्रमुख श्रावणी सिन्हा, प्रशिक्षण प्रमुख तनुश्री जाना मायती, धनबाद संस्कार भारती के उपाध्यक्ष सोमनाथ पुर्थी, नृत्य प्रमुख सरसी चंद्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण में धनबाद के 70 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर संस्कार भारती के संजय सेन गुप्ता, जयंत दत्ता, धीरज शर्मा, संजय चंद्रा, मोनीषा दास, पिंकी गुप्ता, मीना रिटोलिया शामिल थे।

This post has already been read 8157 times!

Sharing this

Related posts