आसमान से बादल छंटने के साथ ही बढ़ी सर्दी

रांची। रांची समेत राज्य भर के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश थमने के बाद शुक्रवार सुबह बादल छंटने के बाद मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकली। हालांकि इससे सर्दी बढ़ गयी है। हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री गिरावट दर्ज की गयी थी लेकिन अब बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़त हुई। बादल छंटने के बाद से धूप निकली और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि खराब मौसम और कुहांसे के कारण गुरुवार को रांची से जाने वाले दो विमानों को रद्द कर दिया गया था। जबकि तीन विमानों को बदले हुए रूट से भेजा गया। मौसम का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा। राजधानी एक्सप्रेस, सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें गुरूवार देर से रांची पहुंची जबकि राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे देर से रवाना हुई। मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों तक बादल छाये रहने का अनुमान है। वहीं मौसम बदलने और छिटपुट बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि बादल छंटने से तापमान में गिरावट आएगी और पूरे राज्य में ठंड बढ़ेगी।

This post has already been read 7591 times!

Sharing this

Related posts