रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तमाड़ से विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता ने विजय दिलाया है। हम अपने क्षेत्र के जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। झामुमो के सभी विधायक हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सुदृढ़ शासन व्यवस्था लाने का काम करेंगे।
मुंडा मंगलवार को मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंत्री पद की लालसा उन्हें नहीं है। जनता के दायित्वों का निर्वहन करने पर वह विश्वास रखते हैं। झारखंड से जुड़े हुए मुद्दों की बात या फिर यहां से जुड़े हुए जमीनी समस्याओं का निदान की जानी चाहिए ।
प्रदेश की शासित सरकार इन विषयों पर किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार इन विषयों पर पूरी तरह से ध्यान आकृष्ट करेगी और जनता से जुड़े हुए तमाम समस्याओं को जमीनी तौर पर खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
This post has already been read 5772 times!