रांची। विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। अभीतक 12 राउंड की गिनती हो चुकी है। रांची विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सीपी सिंह पीछे चल रहे हैं। सीपी सिंह को 52470 वोट मिले हैं जबकि झामुमो की महुआ माजी को 54727 वोट मिले हैं। मांडर विधानसभा क्षेत्र से झाविमो के बंधु तिर्की आगे चल रहे हैं। बंधु तिर्की को 50487 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के देव कुमार धान को 38104 वोट मिले हैं। कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के समरी लाल को 53948 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के सुरेश बैठा को 43521 वोट मिले हैं। खिजरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रामकुमार पाहन को 44230 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के राजेश कच्छप को 45647 वोट पाकर बढ़त बनाये हुए हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को 56060 वोट मिले हैं जबकि झामुमो की सीमा महतो को 36787 वोट मिले हैं। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विकास मुंडा को 37190 वोट और आजसू के राम दुर्लभ सिंह मुंडा को 11864 वोट मिले हैं। वही हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नवीन जयसवाल को 55381 और कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव को 46940 वोट मिले हैं।
This post has already been read 6127 times!