इमरान खान ने नागरिकता कानून को लेकर भारत पर फिर साधा निशाना

लंदन।  नागरिकता संशोधन कानून को मुद्दा बनाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के खिलाफ एक बार जहर उगला है। प्रधानमंत्री खान ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर लेखक खुशवंत सिंह की किताब का एक अंश साझा कर  भारत के नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाए हैं। यह वही हिस्सा है जिसे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, “खुशवंत सिंह ने पहले ही यह बता दिया था कि भारत किस तरह आगे चलकर नस्लीय भेदभाव कर सकता है।’’ विदित हो  कि इससे पहले भी इमरान खान और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भारत के सीएए के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। खुशवंत की किताब ‘द एंड ऑफ इंडिया ’ का जो हिस्सा इमरान खान ने ट्वीट किया है, वही हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर सफाई दी थी और लिखा था कि प्लीज़, सना को इस विवाद से दूर रखें। यह पोस्ट सही नहीं है। राजनीति के बारे में जानने के लिए वह अभी बहुत छोटी है.।सना की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की किताब में मुस्लिम-क्रिश्चियन काउत्पीड़न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत, जय श्री राम के नारे से जुड़ी कुछ बातें साझा की गई हैं।

This post has already been read 7320 times!

Sharing this

Related posts