झारखंडः कड़ी सुरक्षा के बीच 17 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 45.14 फीसदी मतदान

  • शांतिपूर्ण मतदान, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं
  • सुबह 7-9 बजे तक प्रारंभिक दो घंटे में 13.05 फीसदी वोटिंग
  • पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.44 प्रतिशत डाले गये वोट

रांची। झारखंड में गुरुवार को तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। 17 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक 45.14 फीसदी मतदान हुए हैं। सुबह 7 से 9 बजे तक प्रारंभिक दो घंटों में 13.05 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह 9 से 11 बजे तक चार घंटे में 29.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। अबतक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  राजधानी रांची में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। 17 में से पांच सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि शेष 12 सीटों पर दोपहर तीन बजे वोट डाले जाएंगे। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत जनता तय करेगी। कई बूथों पर पहले मतदान करने को लेकर लोगों की लाइन सुबह छह बजे से ही लगने लगी थी। अभी तक शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग और सिमरिया के कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी की छिटपुट शिकायतें जरूर मिली हैं। चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पहले और दूसरे चरण में हुई हिंसक झड़प को देखते हुए संवेदनशील इलाकों के मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के साथ ही जिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकठ्ठा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं शेष 12 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी।

कहां कितना हुआ मतदान प्रतिशत में

कोडरमा-43.26%
बरकट्ठा-47.00%
बरही- 52.30%
बड़कागांव-44.32%
रामगढ़-46.10%
मांडू-47.10%
हजारीबाग-39.00%
सिमरिया-49.58%
धनवार-48.64%
गोमियां-51.48%
बेरमो-45.04%
ईचागढ़-56.01%
सिल्ली-54.52%
खिजरी-52.49%
रांची- 30.61%
हटिया-33.25%
कांके- 41.35%

This post has already been read 6225 times!

Sharing this

Related posts