राहुल गांधी कल झारखंड में करेंगे चुनावी सभा

रांची। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी 12 दिसम्बर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। बुधवार को यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यह तीसरा दौरा होगा।

शाहदेव ने बताया कि राहुल गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से गुरुवार की दोपहर एक बजे पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से राजमहल विधानसभा के चरवाहा मैदान में महागठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार केताबुद्दीन शेख के समर्थन में  चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाहदेव ने बताया कि राहुल गांधी शाम तीन बजे महगामा विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पाण्डेय सिंह के पक्ष में रामसुन्दर स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

This post has already been read 6318 times!

Sharing this

Related posts