‘बैंड बाजा बारात’ के नौ साल पूरे होने पर रणवीर सिंह हुए भावुक, कहा-सब एक सपना था

मुंबई। रणवीर सिंह आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन गए हैं। उनकी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के नौ साल पूरे होने पर रणवीर सिंह भावुक हो गए। अभिनेता ने अपनी यात्रा का जश्न मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पहले शॉट की तस्वीर को शेयर कर लिखा-‘यह सब एक सपना था, उस दिन के नौ साल पूरे हो गए।’ ‘बैंड बाजा बारात’ मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में रणवीर और अनुष्का मुख्य भूमिकाओं में थे। रणवीर की यह पहली फिल्म थी, वहीं यह अनुष्का की दूसरी फिल्म थी। 10 दिसंबर, 2010 को रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ सुपरहिट हुई थी। फिल्म ने करीब 51.42 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ दिल्ली के बैंकग्राउंड पर बुनी गई थी। फिल्म की कहानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले बिट्टू (रणवीर) और श्रुति (अनुष्का शर्मा) की लव स्टोरी है। इन नौ सालों में रणवीर ने बॉलीवुड में लंबा सफर तय किया है। अभिनेता ने लेडिज वसेज रिकी वहल, लूटेरा, रामलीला, गुंडे, किल दिल, बेफिक्रे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाई है। रणवीर को उनके शानदार एक्टिंग के लिए कई अवार्ड भी मिले हैं। आज के समय में रणवीर के पास कई प्रोजेक्ट है। इसी साल 14 फरवरी को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ को भारत की ओर से 92वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक फिल्म के तौर पर नामित किया गया है। रणवीर सिंह बहुत जल्द पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कबीर खान की फिल्म ’83’ में दिखाई देंगे। वह फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में भी नजर आएंगे। हाल में निर्माताओं ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था।

This post has already been read 5645 times!

Sharing this

Related posts