दूसरे चरण में भी गठबंधन को व्यापक जनसमर्थन : कांग्रेस

रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि तीसरे चरण के 17 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी चुनाव प्रचार को गति प्रदान करते हुए गठबंधन के सहयोगी उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण और दूसरे दूसरे में गठबंधन को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ है। पार्टी का मानना है कि 20 में से 16 सीटें गठबंधन को प्राप्त होंगी, जो सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

दूबे रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले चरण की तैयारी को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व स्टार कैंपेनर राहुल गॉंधी नौ दिसम्बर को झारखण्ड के दौरे पर आ रहे हैं। वह रांची पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से बड़कागॉंव जायेंगे। साढ़े 12 बजे बड़कागॉंव हाईस्कूल में रामगढ़ उम्मीदवार ममता देवी एवं बड़कागॉंव उम्मीदवार अम्बा प्रसाद, हजारीबाग उम्मीदवार आरसी मेहता के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि एक बजे बड़कागॉंव से राहुल गॉंधी हेलीकॉप्टर से रॉंची के बीआईटी मेसरा ग्राउन्ड पहुंचेंगे, जहॉं डेढ़ बजे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही खिजरी, कॉंके, रॉंची, हटिया के कॉंग्रेस एवं सहयोगी साथियों के लिए वोट की अपील करेंगे। इसके बाद शाम तीन बजे सेवा मिमान से नई दिल्ली वापस लौटेंगे।

राजनाथ सिंह द्वारा राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दूबे ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने देश के सामने सच्चाई रखी था कि केन्द्र से 100 रुपया भेजने पर 20 रुपया ही पहुंचता है। लेकिन भाजपा की सरकार ने लाखों की डकैती करने की आजादी दी और सभी ऐसे आरोपियों को विदेश भागने का मार्ग भी प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि स्मृति इरानी, राजनाथ सिंह, राजीव प्रताप रुडी जैसे नेता कांग्रेस पर कुछ भी आरोप लगा दें लेकिन सच यह है कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने विकास की रफ्तार को कभी बढ़ने ही नहीं दिया। 2019 तक तो कुछ किया नहीं, अब 2022 और 2024 के लिए समय मांग रहे हैं, जो अब उनको मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है, भले ही सरकार ने कोई जांच नहीं कराई हो। गठबंधन की सरकार अब बनने जा रही है और सरकार बनते ही मोमेंटम झारखंड, मैनहर्ट, शाह ब्रदर्श, विधानसभा में आगजनी, चूहों द्वारा पुल कुतरने, कंबल घोटाला, धान खरीद घोटाला, जेपीएससी व्याख्यता नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी जांच करायेगी और दोषी भाजपा नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।

This post has already been read 5649 times!

Sharing this

Related posts