- यूपी के आजमगढ़ जिले के महनाजपुर थाना क्षेत्र के बरबासागर के निवासी थे हरीशचंद्र गिरी
रांची। झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के बीच पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पचांडो क्लस्टर पर आरपीएफ के एएसआई हरिश्चंद्र गिरी (44) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। डीएसपी मृतक का शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचे। शव को केंद्र में ही रखा गया है। डीएसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हरिश्चंद्र गिरी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के महनाजपुर थाना क्षेत्र के बरबासागर निवासी थे।
This post has already been read 5811 times!